मान चम्फुवा देवता का जागर गीत हुवा रिलीज: – Sainyadham Express

मान चम्फुवा देवता का जागर गीत हुवा रिलीज: देखें वीडियो 

electronics

 

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ कार्यालय में ऐके गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति *मान चम्फुवा देवता* जागर गीत का लोकार्पण किया गया। लोक गायक अमन खरोला की मधुर आवाज से सजें जागर गीत का लोकार्पण मान चम्फुवा देवता उपासक मंतोष भिग्वान, पुजारी संतोष भिग्वान एवं महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने सँयुक्तरूप से किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष डॉ राजे नेगी द्वारा उपासक मंतोष एवं पुजारी संतोष भिग्वान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। जागर गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि जागर के माध्यम से मान चंफुवा देवता की जीवनी एवं दैवीय शक्तियों का वर्णन किया गया है।खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी,माँ भद्रकाली देवी,माँ राजराजेश्वरी देवी,माँ चन्द्रबदनी देवी,ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन एवं जागर गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है। जागर गीत की शूटिंग मान चंफुवा देवता दरबार अखिलेश्वर कालोनी भट्टोवाला मे की गई है। उपासक मंतोष भिग्वान ने बताया कि मान चंफुवा देवता दो भाई है जिनके साथ माँ काली चलती है।जिनकी देवडोली दरबार मे शुक्रवार एवं रविवार के दिन भक्तों को दर्शन हेतु चौकी लगाई जाती है। जागर गीत का म्यूजिक जय कुरियाल एवं एडिटिंग राहुल कठैत द्वारा की गई है। इस मौके पर शुभम गुनसोला,विदित,मनोज नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *