स्कूटी का सफर बन रहा जानलेवा घनसाली महिला की मौत मां-बेटी और दो बच्चे थे सवार । – Sainyadham Express

स्कूटी का सफर बन रहा जानलेवा घनसाली महिला की मौत मां-बेटी और दो बच्चे थे सवार ।

टिहरी गढ़वालः- मां-बेटी और दो बच्चे एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।

electronics

जानकारी के अनुसार, घटना करीब ढाई बजे की है। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली घनसाली को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पा देवी (50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, बेटा (04) व बेटी (06) को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अंजू व पुष्पा देवी दोनों मां बेटी थी।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड से दुखद खबर शादी की गाड़ी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *