आनंद ही ईश्वर का प्रयायवाची है: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

भगवान दो विरोधी धर्मों का अधिष्ठान है इसलिए उसे समझने में कठिनाई होती है किंतु उसे प्राप्त किया जा सकता है और वह वही कर सकता है जिस पर उसकी कृपा हो जाये उसकी कृपा से ही प्राकृत इन्द्रिय मन बुद्धि को दिव्यता प्राप्त हो जाती है जिससे दिव्य ईश्वर बाह्य हो जाता है

उक्त विचार ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं जी ने प्राचीन शिव मंदिर मालदेवता में आयोजित शिवमहापुराण में व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व का प्रत्येक जीव आस्तिक ही है यह करोडों कल्प परिश्रम करके भी नास्तिक नही बन सकता क्योंकि प्रत्येक अनीश्वरवादी आनंद को तो मानता ही है औऱ आनंद ईश्वर का पर्यायवाची है अतएव आनन्दो पासक स्वयं ही ईश्वरो पासक सिद्ध हो जाता है उसका ईश्वरीय गुणों में प्रेम भी ईश्वर को सिद्ध करता है यही तक कि उसकी स्वयं सत्ता ही ईश्वर को सिद्ध करती है अर्थात संक्षेपतः तीन बातें भक्ति में प्रमुख ज्ञातव्य हैं उन तीनों में प्रथम तो यह है कि अन्य सब प्रकार की इच्छाओं से रहित हुआ जाय दूसरी यह कि भक्ति के ऊपर ज्ञान कर्म तपश्चर्या आदि किसी का भी आवरण न होना चाहिए तीसरी बात यह है कि शांत दास्य सख्य वात्सल्य एवम माधुर्य इन पांच अनुकूल भावों से महादेब का अनुशीलन करना चाहिए इन तीनो बातों में सर्वप्रथम बात पर गम्भीर विचार विमर्श करना है क्योंकि मेरी राय में प्रायः सभी जीवोँ की साधना इसी कारण से रुकी हुई है और कोई जीव ईश्वर साधना नही कर पा रहा है उसको समझ पाने पर साधना मार्ग स्पष्ट हो जाता है।।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विलोक प्रमुख रायपुर प्रभुलाल बहुगुणा कांग्रेस प्रदेश कार्य समिती के सदस्य पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जखोली अर्जुन सिंह गहरवार प्रधानाचार्य कपूर सिंह पंवार ,पूर्व प्रधान शोभन सिंह जवाड़ी नारायण सिंह प्रधान सुंदर सिंह पुंडीर वीरेंद्र मियां पूर्व प्रधान सुरेश पुंडीर रघुवीर सिंह जयाड़ी आनंद नेगी सुरेंद्र मनवाल विकाश क्षेत्री प्रधान विजय पुंडीर सत्य देवी उषा देवी राजेन्द्र चौहान शिशपाल सुरेश कैंतुरा जयपॉल पुष्पेंद्र पुण्डीर विक्रम पँवार संजय पुंडीर संजय कोतवाल प्रधान आषाढ़ सिंह अछोली प्रकाश भट्ट रणजीत जवाड़ी मुकेश पुंडीर महेश पुंडीर सुभाष संजय पुंडीर राकेश सिंह सुशीला नेगी बुद्धि मनवाल धर्म सिंह पुंडीर राकेश पँवार आदि भक्त गण भारी सँख्या में उपस्थित थे।।

About Post Author



Post Views:
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *