Sunday, September 8, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडशहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की याद में भागवत कथा के द्वितीय दिवस...

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की याद में भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं को सुनने के लिए उमड़ा भारी सैलाब – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

सच्चा सुख तो आत्मज्ञान के बिना नही मिल सकता उसके लिए इन वृतियो का निरोध आवश्यक है जो निरंतर अभ्यास और वैराग्य से ही सम्भव है भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा हे महाबाहो निःसंदेह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है परंतु हे कौन्तेय अभ्यास और वैराग्य से यह वश में होता है कर्म छोड़ना वैराग्य नही है आशक्ति छोड़ना वैराग्य है
उक्त विचार ज्योतिष्पीठ व्यास पद से अलंकृत आचार्य श्री शिव प्रसाद ममगाई जी ने 86 डंगवाल मार्ग नेशविला रोड में मेजर स्वर्गीय बिभूति शंकर ढोढियाल की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में व्यक्त करते हुए कहा कि चित की स्थिरता के लिए बार बार जो प्रयत्न किया जाता है यह अभ्यास है मन बड़ा चंचल है यह एक क्षण भी शांत नही रहता विचारों का प्रवाह ही मन की चंचलता का कारण है यह प्रवाह में भी चलता रहता है स्वप्न भी इसी प्रवाह से आते हैं यह मन सर्वत्र भागता है इसे किसी एक धेय की ओर स्थिर करने की चेष्टा बारम्बार करना अभ्यास है जैसे ध्यान भजन कीर्तन मंत्र जप अपने इष्ट देवता या परमात्मा का ध्यान त्राटक ॐ पर ध्यान गुरु द्वारा दिये मंत्र का जाप शरीर के किसी अंग पर ध्यान केंद्रित करना आदि अनेक विधियां हैं इससे मन किसी एक केंद्र पर केन्द्रित होता है इससे मन की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है जिससे सिद्धि भी प्राप्त होती है साधक को इन सिद्धियों से बचकर आत्मज्ञान करना चाहिए जो संसार की ओर आकर्षित होता है तो वह अविद्या है सांख्य में इस चित को ही प्रकृति कहा गया है यह प्रकृति तीन गुणों सत्व रज तम से युक्त हैं समस्त सृष्टि का विस्तार इन्ही गुणों के आधार पर हुआ है तथा दृष्टा आत्मा इसे मात्र देख रहा है शरीर मे जो चित है वही सृष्टि में महतत्व कहा जाता है वास्तव में इसके भेद दो हैं विद्या और अविद्या महर्षि पातंजलि ने उन चित वृतियों का निरोध अभ्यास और वैराग्य से कहा है ईश्वर अथवा आत्मा कोई उपलब्ध होने वाली वस्तु नही है वह तो नित्य उपलब्ध है चित अपनी वृत्ति के अनुसार ही देखता है क्योंकि सच्चा सुख केवल आत्मज्ञान से ही मिल सकता है
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज ढोढियाल जगदीश प्रसाद वैष्णवी ढोंढियाल हरीश चंद्र अमित सतीशचन्द्र गिरीश चन्द्र कर्नल विकास नौटियाल राजेश पोखरियाल मुकेश पोखरियाल विवेकानंद खंडूरी संतोष गैरोला दमयंती देवी बसन्ती देवी इंदु देवी हे शंकराचार्य पीठ के पुरोहित आचार्य ऋषि प्रसाद सती मंत सुचिवृता सीमा पोखरियाल वन्दना सोनिया कुकरेती गीता बडोनी रेखा बहुगुणा लक्ष्मी बहुगुणा नंदा तिवारी विमला आचार्य दामोदर सेमवाल आचार्य दिवाकर भट्ट आचार्य संदीप बहुगुणा आचार्य हिमांशु मैठाणी आचार्य अंकित केमनी आदि भक्त गण भारी सँख्या में उपस्थित रहे।।

About Post Author



Post Views:
55

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments