शेयर करें
कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को ड्रोन दीदी व जन औषधि केंद्र की सौगात दे दी है। जहां ड्रोन दीदी कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे देश में पहली बार किया गया, जनपद पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिरकत की तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सोते हुए नजर आए। जब गढ़वाल सांसद से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को बहुत गम्भीरता से सुन रहे थे प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान नींद में मदहोशी हुए पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी लगातार वायरल हो रहा है और लगातार लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं। वाक्य में जिस तरह से प्रधानमंत्री द्वारा लगातार मातृशक्ति, युवा और बुजुर्गों में ऊर्जा का संचार करने का काम लगातार किया जाता है तो वही भाजपा के ही जनप्रतिनिधि उनके संबोधन में इस तरह से सोने की वीडियो भाजपा को ही कटघरे में खड़ा कर रहे है।
About Post Author
Post Views:
70