राम कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय हुआ सतेराखाल क्षेत्र – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में राममय माहौल है। जगह-जगह इस मौके पर अलग-अलग धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
इसी कड़ी में सतेराखाल में भव्य राम कलश यात्रा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा नारी चंडिका मंदिर से प्रारंभ होकर सतेराखाल मुख्य बाजार स्थित हनुमान मन्दिर तक आयोजित की गई। जिसमें सतेराखाल क्षेत्र के नारी, खतेणा, स्युपुरी, सतेरा, सीली की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सतेराखाल पहुंचकर रामयात्रा का व्यापार संघ और स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया।
यात्रा के दौरान पूरा सतेराखाल क्षेत्र श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

कलश यात्रा में गम्भीर सिंह बिष्ट, प्रकाशवीर नेगी, रिटा. कैप्टन दलवीर सिंह रावत, रिटा. कैप्टन उम्मेद सिंह नेगी, जितेंद्र बर्तवाल, दीपक नेगी, दयाल सजवाण, प्रद्युमन बर्तवाल, मनोज बिष्ट, सचेन्द्र रावत, पं. जीवानंद खंडूड़ी, अनीता रावत, सुषमा नेगी, शोभा रावत, विक्रम पैलडा, राजकुमार शाह, गोपाल नेगी, उम्मेद सिंह रावत, महिपाल नेगी, महेंद्र बर्तवाल, आनंद सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, विनोद डिमरी, नवीन बर्तवाल, विश्वंभर मलवाल समेत आदि क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

About Post Author



Post Views:
19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *