Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडराघवी हमे आप पर गर्व है, यूं ही उत्तराखंड का नाम देश...

राघवी हमे आप पर गर्व है, यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो – कुसुम कण्डवाल – Sainyadham Express

शेयर करें

 

राघवी हमे आप पर गर्व है, यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो – कुसुम कण्डवाल

महिला आयोग की अध्यक्ष ने देवभूमि की बेटी राघवी को महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन होने पर दी बधाई

 

 

देवभूमि उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के ग्राम चंगोरा आरगढ़ (घनसाली) निवासी उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन होने पर आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।

उन्होंने कहा हमारी देवभूमि की बेटियां आज देश दुनिया मे परचम लहरा रही है। उन्होंने हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर आयोग अध्यक्ष ने राघवी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो, हमे आप पर गर्व है।

वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को, लड़कियों को खेल ही नही हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है।

About Post Author


Post Views: 2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments