यहां युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

देहरादून में कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।

राजस्व उप निरीक्षक फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ है। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

About Post Author



Post Views:
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *