नेगी दा के त्वी छई गीत ने जमाई सोशल मीडिया पर धाक,दो हफ्तों में पहुंचा 12 लाख,नेगी दा ने श्रोताओं का सोशल मीडिया पर जताया आभार – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

नरेंद सिंह नेगी एक ऐसी शख्सियत जो शायद ही किसी परिचय की मोहताज हैं….. नरेंद्र सिंह नेगी गायक, कवि, संगीतकार और महान लेखक भी हैं, उत्तराखंड के “गढ़ रत्न” कहे जाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों से उत्तराखंड का परचम भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लहराया है, यह कहना गलत नहीं होगा कि उनपर सरस्वती मां की आपार कृपा हैं।

उत्तराखंड की संस्कृति उनके रोम रोम में बस्ती हैं, उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा, ऐतिहासिकता, पौराणिकता, पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड के लोगों की आजीविका, राजनीती, समाज और जीवनशैली को अपने गीतों में बहुत ही सुन्दर तरीके से पिरोया हैं….. उत्तराखंड की सम्पूर्ण झलक उनके गीतों में पायी जाती हैं, ऐसा माना जाता हैं कि उत्तराखंड के विष्य में अगर कुछ भी जानना हैं तो उनके गीतों को सुने।

ऐसा ही एक गीत लेकर फिर गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने सबको अपनी मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्होंने त्वी छई गीत में अपनी आवाज का जादू चला दिया है। गीत में रूचि रावत और आकाश नेगी ने अपने अभिनय से चार चांद लगा दिए हैं। प्रेम प्रसंग पर आधारित गीत त्वी छेई गीत एक अक्टूबर को यूटूयब चैनल पर रिलीज हो गया है। गीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है….. यही कारण है कि सिर्फ दो हफ्तों में इस गीतको 12 लाख से अधिक लोगों ने देखा है गीत को लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने मधुर स्वरों में गाया है साथ ही गीत की रचना, कंपोजीशन भी नेगी दा ने ही किया है, वहीं शानदार गीत के लिए म्यूजिक अरेंज विनोद चौहान ने किया है और सुभाष पांडे ने रिदम दी है।
नरेन्द्र नेगी हर बार अपनी नई रचनाओं से दर्शकों उमंग से भर देते हैं। उनकी गायिकी पूरे उत्तराखंड की खूबसूरती को बयां करती है। वहीं गीत में भरपूर संस्कृति और लोक परंपरा को दर्शाती है। वीडियो गीत के निर्देशेक नेदी दा के बेटे कबिलास नेगी हैं, जबकि मुख्य किरदार में रूचि रावत और आकाश नेगी ने अपने अभिनय से चार चांद बिखेरे हैं। दोनों कलाकारों ने बेहतरीन अंदाज में अभिनय किया है। कुल मिलाकर वीडियो खूबसूरत है। दर्शक भी गीत के रिलीज होने के बाद से लगातार वीडियो गीत को अपना प्यार दे रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं। एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी। वहीं हाल ही में उन्होंने सरकारी नौकरियों के नाम पर हो रहे घोटाले के खेल को अपने एक गीत के माध्यम से उजागर किया। उनका नया गीत लोकतंत्र मा… भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करता है।

दरअसल, यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा और सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक मचे घमासान के बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। इस गीत के बोल ‘‘तुम जनसेवक राजा ह्वोग्य लोकतंत्र मा, हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’’ हैं। इस जनगीत के जरिये नरेंद्र सिंह नेगी ने आमजन की आवाज बनने की वकालत की है।लोकिन सभी लोगों के जहन में एक सवाल है नेगी दा फिर राजनीति में गीत गाएंगे या नहीं यह सवाल हजारों लोगों के मन में है। नेगी दा ने सभी श्रोताओं का सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया
दगड़ियों ,नया गीत त्वी छई थैं देखणा अर पसन्द करणा वास्ता
धन्यबाद/ आभार
द्वी हफ्ता मां 1M दर्शक,अर 32सौ कमेन्ट पढ़ी, पूरी टीम खुशी से बगछट्ट बणी छ । हमारो हौसला यनि बढ़ौणा रयां,गीत सुणणा रयां।धन्यबाद।

About Post Author



Post Views:
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *