Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडनंद नगरी नंद प्रयाग मंगरोली में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा...

नंद नगरी नंद प्रयाग मंगरोली में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

कनेरी परिवार मंगरोली ग्रामीणों के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व नन्दाकिनी नदी से जल कलश भरते हुए पीत वस्त्रों में घाट रोड़ एवम पूरे ग्राम में होते हुए कथा स्थल पर पहुचे वही आचार्य गणों ने स्वस्ति वाचन वेद मंत्रों से गोपाल जी का अभिषेक किया वही प्रथम दिवस कथा वाचन करते हुए ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाई जी ने कहा भक्ति की वृधि करने वाला श्री कृष्ण चन्द्र आनंदकंद केसंतोष का कारण करने वाला श्रीमद्भागवत है जो लोग कालरूपी सर्प के मुख के ग्रास होने के त्रास का नाश कर्ता खोजते हैं उनके लिए यह श्रीमद्भागवत महापुराण श्री सुखदेव जी महाराज ने परीक्षित से कहा था इससे अधिक मन का शुद्ध करने वाला और आनंद दायक और कोई दूसरा उपाय नही है शुखदेव जी जब कथा सुना रहे थे तो देवताओ ने कथा का मूल्यांकन किया जबकि श्रीमद्भागवत कथा का मूल्यांकन नही किया जा सकता अनेक जन्मों के पुण्य का फल कट्ठा होने पर भागवत रसिकों को भागवत की कथा प्राप्त होती है सत ब्रह्म को ब्रह्म की चर्चा सुनने पर चित की स्थिरता होने पर आनन्दा नुभूति होने पर आनंद की प्राप्ति होती है।

आज विशेष रूप से कुंवर कनेरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष जी ने कहा कि यह कथा प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक होगी और 10 तारिक को ब्रह्म भोज होगा आप सभी क्षेत्र के लोग आचार्य ममगाई जी की कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हमारा उत्साह वर्धन करें।

इस अवसर पर बलवीर सिंह महावीर सिंह कुंवर सिंह संजय सिंह अरविंद सिंह आनंद सिंह पवन सिंह मनवर सिंह जयदीप सिंह रविंद्र सिंह पंकज सिंह दिव्यांशु सिंह रविंद्र सिंह झींक्वान जगत सिंह खत्री आचार्य भगवती प्रसाद जगदम्बा प्रसाद पुरोहित सुभाष सती आचार्य संदीप बहुगुणा आचार्य हिमांशु मैठाणी आचार्य अरुण थपलियाल अनिल चमोली आदि भक्त गण भारी संख्या में उपस्थित थे।।

About Post Author



Post Views:
8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments