देवप्रयाग से दुखद खबर क्रिकेट खेलने से घर आ रहे अनुराग को गुलदार ने मार डाला – Sainyadham Express

शेयर करें

देवप्रयाग से दुखद खबर क्रिकेट खेलने से घर आ रहे अनुराग को गुलदार ने मार डाला

 

उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का पुत्र अनुराग चौहान देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। देर शाम करीब सात बजे अनुराग चौहान कॉलेज से खेलकर घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उस पर झपट पड़ा औऱ घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गया। स्थानीय लोगों ने ये देखा तो शोर मचाया लेकिन गुलदजार ने तब भी उसे नहीं छोड़ा। इस घटना की सूचना जब स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गईतो वे स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसके बाद किशोर की खोजबीन शुरू हुई।कई घंटों तक अनुराग को ढूंढा गया लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका। देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग चौहान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पिंजरा लगाने की भी मांग प्रशासन से उठाई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराया जाए।

About Post Author


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *