शेयर करें
नैनीताल : कांग्रेस से दुखद खबर सामने आ रही है जहां, कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशन सिंह तड़ागी का 101 वर्ष की आयु में शनिवार (आज) सुबह निधन हो गया।
नैनीताल के पूर्व विधायक रहे किशन सिंह तड़ागी का शनिवार को 100 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया है। वह वर्ष 1985 और 1989 में 2 बार नैनीताल विधानसभा से विधायक और एक बार नैनीताल के नगर पालिकाध्यक्ष, 25 वर्षों तक नैनीताल बैंक और 3 वर्षों तक बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक रहे थे।
सुबह पौने 9 बजे उन्होंने नगर के लांग व्यू स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुरूप पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनके आवास पर पहुंचने लगे है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। तड़ागी नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे हैं।
उनके पारिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। वे पिछले लंबे से अस्वस्थ्य थे और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।
About Post Author
Post Views:
92