दुखद खबर: जखोली कोट बांगर निवासी युवक का शव नदी में मिला – Sainyadham Express

शेयर करें

*जनपद रुद्रप्रयाग- डिग्री कॉलेज, अगस्त्यमुनि के पास नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद।*

रामरतन सिंह पंवार जखोली 

कल दिनाँक 21 जून 2024 को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि डिग्री कॉलेज के पास एक किशोर नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त किशोर का कुछ पता नही चल पाया।

आज पुनः SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए उक्त किशोर के शव को नदी से ढूंढ निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण*:- वीरेंद्र उम्र 17 वर्ष, निवासी कोटबांगर, रुद्रप्रयाग।

About Post Author



Post Views:
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *