दिल्ली से कंडारा गांव पहुंचे आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं राजराजेश्वरी की रूप छड़ी और कलश यात्रा से कंडारा हुई भागवत कथा प्रारम्भ – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

रुद्रप्रयाग में स्वर्गीय श्रीमती मथुरी देवी एवं स्वर्गीय श्री सत्यनंद जी की पुण्य स्मृति में श्रीमद भागवत पुराण का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम दिन माँ राजराजेश्वरी के मन्दिर से रूप चढ़ी एवं श्रीमद भागवत महापुराण सिर पर लिए गए भैरव जी मन्दिर होते हुए शिव महादेव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर राधा कृष्ण का लड्डू गोपाल का स्नान किया गया वही कथा प्रवचन करते हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचक शिव प्रसाद मामगाई जी ने कथा प्रवचन करते हुए कहा की भागवत वो ग्रन्थ है यह लोग परलोक को सुधारने वाला काल जयी दर्पण है दर्पण का सम्बन्ध वर्तमान से होता है हर अवस्था के वर्तमान को सुधारने वाला श्रीमद भागवत की जन्म भूमि उत्तराखंड का बद्री धाम है व्यास जी ने वेदो का विभाजन एवं पुराणों की रचना करने के बाद श्रीमद भागवत को लिखा जिसमे प्रथम भक्ति ज्ञान बैराग्य का प्रसंग आपने अज्ञान अंहंकार को दूर करने वाले एक ज्ञान रूपी प्रकाश है भक्ति का मतलब मूल भगवान् से सम्बन्ध जोड़ना है ज्ञान का मतलब कर्तव्य बोध के जन कल्याण करना वैराग्य का मतलब है शरीर में कष्ठ सहन करटे हुए जन कल्याण का कार्य करना
इस अवसर पर मुख्य रूप से बद्री केदार समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश डिमरी जी महीधर गैरोला रजनी गैरोला अनुज गैरोला अंकित गैरोला कुशलानन्द गैरोला प्रदीप गैरोला वंदना देवश्वि नंद जी सरमने चंद्रप्रकाश सरमने हर्षमनी गैरोला राकेश विनोद प्रमोद सुबोध रमेश चन्द्र मनोज विशंभर दत्त विजय दत्त राजेन्द्र पंत आदि भक्त गण भारी सँख्या में उपस्थित थे।।

About Post Author



Post Views:
18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *