Saturday, September 7, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडजन्म मरण आत्मा कै वाह्य आवरण है: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं -...

जन्म मरण आत्मा कै वाह्य आवरण है: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

*मंगरोली में बोले ममगाईं मानव जीवन आत्म विद्या के सेवन का सुअवसर है जो व्यक्ति इस सुअवसर का लाभ उठाता है उसे ही बुद्धिमान कहा जाता है जीव आत्म स्वरुप है उसके लिए न जन्म है और न मरण है जन्म मरण केवल आत्मा के बाह्य आवरण हैं जो केवल देह पर लागू होते हैं जन्म मानो नए वस्त्र धारण करना और मरण उन वस्त्रों को उतार देना है।

उक्त विचार ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाई जी ने मंगरोली नंदप्रयाग में कनेरी बन्धुओ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म का पथ वास्तव में स्व स्वरूप एवम परमात्मा के स्वरूप के साक्षातकार करने के लिए है आर्थिक उन्नति की उपयोगिता की मांग इतनी है कि देह उसके लिए स्वस्थ रहे मानव जीवन ज्ञान और कर्म के संयोग से आत्मा और परमात्मा का साक्षात्कार करके मोक्ष पा सकता है आवश्यकता है देह को स्वस्थ रखने की धर्म अर्थ काम का लक्ष्य मोक्ष की ओर होना चाहिए तभी हम उसका लाभ उठा सकते हैं।

आचार्य ममगाई जी ने कहा कि ज्ञानी वही है जो किसी का तिरस्कार नही करता और जो जीव मात्र से प्रेम करता है गलत आचरण व्यवहार से मनुष्य का पुरुस्वार्थ बिगड़ जाता है दैनिक कार्यों में सदाचार की मर्यादा का जितना अधिक पालन किया जाता है उतना ही अधिक वह विकसित होता है तथा मानव के जीवन मे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता जाएगा ईश्वर जीव से मात्र स्वस्थ स्वस्थ मन एवम समर्पित श्रद्धा की अपेक्षा करते हैं तभी जीव का ब्रह्म से मिलन सम्भव है परमात्मा की कृपा से ही उत्तम अवसर और सम्पत्ति की प्राप्ति होती है समय एवम सम्पत्ति का प्रयोग करने वाला ही देव कोटि में आता है समय सम्पति का दुरुपयोग करने वाला अधम की श्रेणी में आता है किसी भी परिस्थिति सुख दुख में परमात्मा को विस्मृत नही करना चाहिए निंदा को भी सहन कर हम उन्नति कर सकते हैं यदि हमारे विचार सकारात्मक हों धर्म सम्पूर्ण सृष्टि के जीव मात्र को परस्पर जोड़ने का कार्य करता है जो समाज मे बिघटन करे वह धार्मिक नही हो सकता है कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान बाल गोविंद के प्राकट्य प्रसंग को श्रवण करते हुए आयोजन कर्ताओं के द्वारा झांकी के साथ भक्त जनों ने कृष्ण जी के दर्शनों के साथ नन्द के आनंद भयो जय कन्हइया लाल की आदि भजनों पर झूमते हुए माखन मिश्री के प्रसाद को ग्रहण करते हुए वातावरण को भक्तिमय गोकुलमय बनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष वर्तमान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डाक्टर हिमानी वैष्णव पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति भाजपा के डाक्टर जगदीश प्रसाद वैष्णव पूर्व राज्य मंत्री रितुदमन सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनोद नेगी जिलिपंचायत सदस्य लक्ष्मण विष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा गायत्री नेगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीजोशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुँवर सिंह कनेरी बलवीर सिंह महावीर सिंह कुंवर सिंह संजय सिंह अरविंद सिंह आनंद सिंह पवन सिंह मनवर सिंह जयदीप सिंह रविंद्र सिंह पंकज सिंह दिव्यांशु सिंह रविंद्र सिंह झींक्वान जगत सिंह खत्री आचार्य भगवती प्रसाद सती जगदम्बा प्रसाद पुरोहित सुभाष सती आचार्य संदीप बहुगुणा आचार्य हिमांशु मैठाणी आचार्य अरुण थपलियाल अनिल चमोली आदि भक्त गण भारी संख्या में उपस्थित थे।।

About Post Author



Post Views:
17

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments