कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं के साथ देखा व सुना।

कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या 137 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में गुजरात की डायरा परंपरा का जिक्र किया। जिसमें एक हास्य कलाकार अपनी बातों से हर किसी को हंसने पर मजबूर करता है लेकिन वह भीतर से कितना संवेदनशील होता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सावित्रीबाई फुले के महाराष्ट्र में अकाल पड़ने पर किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कुडुक भाषा में शिक्षा दे रहे स्कूलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने मां की बात के जरिए इनोवेशन का हब बन रहे भारत का भी जिक्र किया और इसे पूरे देशवासियों की सामूहिक उपलब्धि बताया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने वर्ष 2023 को उपलब्धियों भरा वर्ष बताया। जिसमें देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी-20 जैसे सफल आयोजन हुए और चंद्रयान-3 की सफलता भी इसी वर्ष हासिल हुई। यही नहीं नाटू-नाटू गाने ने ऑस्कर जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का पूरे देशवासियों को इंतजार रहता है उनके इस कार्यक्रम के जरिए देश की प्रतिभावान बच्चों को हौसला मिलता है। उनके इस कार्यक्रम से युवाओं महिलाओं और जिंदगी में नए अवसर तलाश रहे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मपुर नगर अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोपालपुरी, निवर्तमान पार्षद राजपाल, आलोक कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास ठाकुर, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कारगी चौक पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं के साथ कारगी चौक पर 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि इन दोनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिख रही है। ऐसे में निराश्रित और खुले आसमान में रहने को मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद, हर नगर में रेन बसेराओ का इंतजाम किया है। कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक दिन उनके लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, गोपालपुरी, विमला ठाकुर, अशोक कुमार, हर्ष नेगी, सागर राणा, बबली रावत, आलोक कुमार, राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author



Post Views:
26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *