ऋषिकेश में राम झूला पुल पर मंडराया खतरा, भू कटाव के चलते आवाजाही की गई बंद – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

उत्तराखंड। इन दिनों ऋषिकेश में गंगा नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर और भूकटाव के चलते विश्व प्रसिद्ध राम झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसको देखते हुए गुरुवार को राम झूला आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

बता दें कि राम झूला पुल के नीचे हो रहे भू कटाव के चलते पुल पर आवाजाही रोकी गई है। पर्यटक और स्थानीय नागरिकों को जानकी सेतु से आगे भेजा जा रहा है। पुल के नीचे करीब 30 मी तक कटाव हो गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से अभी भी कटाव लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। 

मुनिकीरेती और स्वर्ग आश्रम-लक्ष्मण झूला को जोड़ने के लिए अब एकमात्र जानकी सेतु ही विकल्प रह गया है। 

लक्ष्मण झूला पहले ही किया जा चुका है बंद

बता दें कि ऋषिकेश में नदी के दो किनारों को पार करने के लिए दो पुल बने हैं। एक राम झूला और दूसरा लक्ष्मण झूला। लक्ष्मण झूला तो पहले ही लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। लक्ष्मण झूला को 13 जुलाई 2019 को सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट के बाद आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां विकल्प के रूप में बजरंग सेतु का निर्माण जारी है। 

About Post Author



Post Views:
18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *