उत्तराखंड में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक फिर हुई एक और मां की गोद सुनी – Sainyadham Express

शेयर करें

 

उत्तराखंड में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक फिर हुई एक और मां की गोद सुनी

 

हल्द्वानी: उत्तराखंड के लोगों को गुलदार के आतंक से निजात नहीं मिल रही है। वहीं अब हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास कल देर रात गुलदार ने एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हल्द्वानी वन प्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कॉन्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर बाथरूम के लिए निकला था। इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। देर रात तक बच्चे की तलाश की गई। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह बच्चे का शव रेलवे लाइन के पास झाड़ियां से मिला है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने जा रहा है और आसपास गश्त बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा कि जिस जगह पर घटना हुई है वह आबादी वाला क्षेत्र है।

About Post Author



Post Views:
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *