उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा शिक्षकों की कार गिरी खाई में दो की मौत एक घायल, विधायक विनोद कंडारी सूचना मिलते पहुंचे मौके पर – Sainyadham Express

शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरी, दो टीचरों की मौके पर ही मौत, एक ही हालत गंभीर –

electronics

 

श्रीनगर: उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार दस सितंबर को बड़ा हादसा हो गया. हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास कार खाई में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार तीन अध्यापको में से दो अध्यापको की मौत हो गई. वहीं एक महिला टीचर की गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला टीचर को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी गाड़ी से बेस हॉस्पिटल श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल भेजा.

जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिग के लिए गए थे. वहीं से वो अपने घर श्रीनगर गढ़वाल लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में गिर गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में गिरने शिक्षकों को बाहर निकाला. हालांकि तबतक 46 साल के अर्जुन सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी श्रीनगर गढ़वाल और 46 साल की अनिता नेगी पत्नी संतोष नेगी निवासी श्रीनगर मौत हो चुकी है. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी में कार्यरत थे.

वहीं तीसरी टीचर अनिया ममगाई पत्नी अविनाश ममगाई इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गई. अनिया ममगाई को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विनोद कंडारी भी तुरन्त घटनास्थल पहुंचे.

थाना हिंडोलाखाल के एसओ धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना में दो अध्यापकों की मौत हुई है. जबकि एक अध्यापिका घायल है. जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती किया गया है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *