उत्तराखंड में गुलदार का हाहाकार एक ही दिन में पांच महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला: देखें वीडियो – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

ऋषिकेश- जनपद टिहरी के कीर्ति नगर क्षेत्र में गुलदार का हमला रुकता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। एक ही दिन में गुलदार ने क्षेत्र की पांच महिलाओं पर हमला किया है। घटना में पांचो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जो श्रीनगर के बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। वन विभाग ने हमलावर गुलदार की पहचान और उसे ट्रॅकुलाइज कर पकड़ने के प्रयास शुरू करने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक कीर्ति नगर वन क्षेत्र के ग्राम नाप खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने घास लेने गई 27 वर्षीय मेघना 27 वर्षीय सुमित्रा और 70 वर्षीय संपदा देवी पर अचानक हमला कर दिया। गुलदार तीनों महिलाओं को घायल करने के बाद भाग गया। गांव वालों ने आवाज़ सुनी तो मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर बाद गुलदार ने दूसरी घटना को अंजाम देते हुए ग्राम डांग में 90 वर्षीय माई बसंत गिरी को हमला कर घायल कर दिया के तीसरी घटना में 60 वर्षीय प्रकाशी देवी गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई इन दोनों महिलाओं को भी श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी तीनों घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ितों से भी मुलाकात की। उनको उचित मुआवजा दिए जाने का भरोसा दिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी देवप्रयाग अनिल पैन्यूली ने बताया कि वन विभाग के 15 कर्मचारियों के टीम दिन रात वन क्षेत्र में गश्त कर रही है। जिससे इंसानों पर हमला कर रहे गुलदार के पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। जगह-जगह ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। लोगों को मुनादी कर जंगल में जाने के लिए आगाह भी किया जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने और समूह में ही आवाजाही करने तथा आबादी क्षेत्र में आसपास झाड़ियो की साफ सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

About Post Author



Post Views:
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *