उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत 27 घायल – Sainyadham Express

शेयर करें

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत 27 घायल

 

उत्तरकाशी :11 जून 2024 को रात्रि करीब 9 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री वाहन UK 06 PA 1218(बस) गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की ओर आते समय स्थान गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व व अन्य आपदा मोचन दलों द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुये घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। यात्री बस में वाहन चालक व परिचालक सहित कुल 29 लोग(12 महिला, 15 पुरुष व 2 बालिका) सवार थे। दुर्घटना में 14 लोग सामान्य घायल, 12 गम्भीर घायल तथा 3 महिला तीर्थंयात्रियों की मृत्यु हुयी है। 1 तीर्थयात्री (महिला) की घटना स्थल पर मृत्यु हुई है,जबकि 2 को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घायलों को उपचार हेतु प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में लाकर प्राथामिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है। जिला चिकित्सालय में कुल 12 गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश/ दून अस्पताल दून में रेफर किया गया है। यह सब यात्री दिल्ली महाराष्ट्र हल्द्वानी के थे मृतक के शवों को जिला चिकित्सालय मॉर्चरी में रखा गया है। पंचायतनामा / पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही की जा रही है।

About Post Author



Post Views:
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *