अजीब मामला:11 वीं की छात्रा को शादी के बाद स्कूल में नहीं बैठने दिया गया, पूरी खबर पढ़ें एक क्लिक पर – Sainyadham Express

शेयर करें

अजीब मामला:11 वीं की छात्रा को शादी के बाद स्कूल में नहीं बैठने दिया गया, पूरी खबर पढ़ें एक क्लिक पर

 

अल्मोड़ा के एक इंटर कॉलेज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 19 वर्षीय छात्रा को उसकी शादी के कारण कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। स्कूल प्रशासन ने इस फैसले के पीछे “विवाहित छात्रों के खिलाफ नीतियों” का हवाला दिया। शादी के बाद छात्रा स्कूल आई तो उससे कहा गया, कि तुम्हारे यहां रहने से माहौल खराब हो जाएगा। इसलिए अब प्राइवेट पढ़ाई करो। हालांकि मामला बढ़ने पर DEO ने दखल दिया को छात्रा को अस्थाई रूप से क्लास में आने की अनुमति मिली है।

जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा की रहने वाली छात्रा राजा आनंद सिंह कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में कक्षा 11वीं में पढ़ती है, वो कक्षा 8 से इस विद्यालय में पढ़ते आ रही है। बीती 28 जुलाई को उसके परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। छात्रा का आरोप है कि शादी होने के बाद वह 3 अगस्त को स्कूल गई थी, लेकिन उसे स्कूल में नहीं बैठने दिया गया। उससे कहा गया कि ‘अब आप स्कूल नहीं आ पाओगी और प्राइवेट से पढ़ाई करो। इससे यहां के बच्चों का माहौल खराब होगा। छात्रा का कहना कि वो स्कूल जाना चाहती है और आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन उसे मना किया जा रहा है।

छात्रा की सास ने आरोप लगाया कि अपने बेटे की शादी के बाद जब वो बहू को स्कूल लेकर गई तो स्कूल प्रबंधन ने उनकी बहू को क्लास में बैठाने से मना कर दिया।स्कूल प्रबंधन ने ये कह कर मना कर दिया कि ‘स्कूल में शादीशुदा लड़कियों के रहने से स्कूल का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए आप इसे प्राइवेट शिक्षा दिला सकते हैं। विद्यालय में इसे रेगुलर पढ़ाई करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

  1. स्कूल की प्रधानाचार्या विजया पंत ने इस मामले पर कहा कि, “हमारे स्कूल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई विवाहित छात्रा कक्षाओं में बैठना चाहती है। हमारे नियम विवाहित छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं देते, क्योंकि इसका अन्य छात्रों पर प्रभाव पड़ेगा।”

हालांकि अलमोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी के दखल के बाद छात्रा को क्लास में भाग लेने की अस्थायी अनुमति दे दी गई है। इस मामले की देखरेख बेसिक शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं।

About Post Author


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *