Monday, July 7, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेश:- नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी,...

ऋषिकेश:- नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी, किए 20 लोगों के चालान – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

ऋषिकेश:- नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी के निर्देशों के क्रम में आजकल नगर निगम ऋषिकेश में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलिथीन एवं गंदगी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जिसके क्रम में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दुकानदारों के चालान भी किया जा रहे हैं।
पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के बावजूद भी कुछ व्यापारी लालच के चलते बाज नहीं आ रहे हैं। जिन पर नगर निगम ऋषिकेश ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिसके चलते नगर आयुक्त द्वारा शहर भर में पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के क्रम में आज बुधवार को शहर के नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम ऋषिकेश ‌द्वारा मुखर्जी चौक ,घाट तिराहा, आईएसबीटी रोड, बडोनी चौक, देहरादून रोड में सिंगल यूज़ प्लास्टिक /पॉलिथीन एवं गंदगी के खिलाफ कुल 20 दुकानदारों का चालान कर ₹6300 का अर्थदंड वसूला गया तथा साढ़े चार किलो प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त की गई।

टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सुभाष सेमवाल,पर्यावरण पर्यवेक्षक विनेश, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं व सफाई नायक सुभाष उपस्थित रहे।

About Post Author



Post Views:
19

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments